April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अरब सागर का प्रभाव कम, मध्यप्रदेश में इन स्थानों पर अब भी हो सकती है बारिश

अरब सागर में सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से अब सिर्फ आधे मध्यप्रदेश याने कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में गरज-चमक के साथ रात तक बौछारें पड़ सकती हैं। भोपाल समेत प्रदेशभर में बीते 24 घंटे के दौरान रुक-रुककर तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। दिन में बादल रहने के कारण तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आएगी।

ऐसे में इन इलाकों में ठंड की वापसी सोमवार सुबह से हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सागर और जबलपुर समेत कुछ इलाकों में अभी बारिश जारी रहेगी। सिस्टम के यूपी में सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे तीन-चार दिन बारिश हो सकती है। रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Share to...