अयोध्या जमीन विवाद पर फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट है। गाजियाबाद प्रशासन ने पेट्रोल, तेजाब समेत ज्वलंतशील पद्धार्थों की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। गाजियाबाद के एसडीएम सदर ने शुक्रवार को आदेश जारी किया, जिसका पालन न करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के जज रंजन गोगोई के 17 नवंबर को रिटायर होने से पहले अयोध्या मामले के संभावित फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। गृह मंत्रालय ने यूपी और आस.पास के राज्यों को सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रखने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।
अयोध्या पर फैसले से पहले अलर्ट, खुले में पेट्रोल, तेजाब की ब्रिकी पर प्रतिबंध

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित