अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अलकायदा के चीफ आतंकी अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद लगातार नजर रखने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने रविवार को ड्रोन स्ट्राइक की ओर आतंकी चीफ अल जवाहिरी को मार दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुष्टि की।
ओसामा बिन लादेन मारे जाने के बाद अलकायदा की जिम्मेदारी संभालने वाले आतंकी संगठन के चीफ अल जवाहिरी को अमेरिका ने काबुल में ड्रोन स्ट्राइक कर ढेर कर दिया। अल जवाहिरी अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले में शामिल था। अमेरिका ने आतंकी चीफ को मार दिया हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिकी ड्रोन स्ट्राइक में अल जवाहिरी मारा गया है। रविवार सुबह करीब 6.18 बजे ड्रोन स्ट्राइक की गई। हेलफायर मिसाइल से हमला किया गया था और आतंकी चीफ को मार गिराया गया। अब इंसाफ पूरा है। जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित था। यूएस के लिए जो खतरा बनेगा उसे छोड़ेंगे नही।
अमरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अल जवाहिरी के मारे जाने के बाद देश को सम्बोधित किया । उन्होंने कहा हमने जवाहिरी को ढूंढकर मार दिया है।अमेरिका और यहां के लोगो के लिये जो भी खतरा बनेगा उसे नही छोड़ेंगे। आतंक ओर अटैक जारी रखेंगे।
9/11 हमले के मास्टमाइंड ओर अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को 2011 में अमेरिका ने मार गिराया था उसके बाद से अलकायदा की कमान अल जवाहिरी ने सम्भाली थी अमेरिका ने जवाहिरी को ढूढ कर मार गिराया। जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित था। वही अमेरिका द्वारा काबुल में ड्रोन स्ट्राइक कर जवाहिरी को मार गिराने के बाद तालिबान भड़क रहा है और तालिबान तिलमिला गया हैं। तालिबान ने इसे दोहा समझौते का उलंघन बताया हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा