April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अभिषेक बच्चन ने जीती कोरोना से जंग, इमोशनल पोस्ट हो रही वॉयरल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। उनका ताजा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी। एक्टर ने फोटो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। अब वह घर पहुंच चुके है।

अभिषेक बच्चन ;।इीपेमा ठंबीबींदद्ध ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने आपसे कहा था, डिस्चार्ज प्लान। हां, आज दोपहर को मेरा कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं अपने घर जा सकता हूं। अभिषेक बच्चन ने नानावती अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मेरे और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल करने और हमें कोविड-19 को हराने में मदद करने के लिए नानावती अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति मेरा आभार।

Share to...