मुंबई। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के चलते ट्विटर से हटाए गए अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में उतरे सिंगर सोनू निगम ने एक साथ 25 ट्वीट कर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्विटर से हट जाने का ऐलान कर दिया है।
पिछले दिनों लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से अज़ान बजाये जाने का विरोध करने वाले और बाद में इस कारण एक मौलवी के फतवे पर गुस्से में आ कर अपने बाल मुंडवा लेने वाले सोनू निगम का गुस्सा इस बार अभिजीत को बैन किये जाये पर तेज़ हुआ है। दरअसल अभिजीत ने जेएनयू की स्टूडेंट शेहला राशिद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया था जिसके बाद उनका ट्विटर एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
सोनू निगम ने मंगलवार को अभिजीत का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि अभिजीत का एकाउंट क्यों बंद किया गया जबकि 90 प्रतिशत लोग जो ट्विटर पर गाली गलौच करते हैं और धमकी देते है उनका क्यों नहीं किया गया।
लेकिन सोनू इसके बाद भी चुप नहीं रहे और बुधवार को एक के बाद एक करीब 2 दर्जन ट्वीट करने के साथ ट्वीट छोड़ने की घोषणा कर दी। बुधवार को करीब 10 बजे के आसपास हर ट्वीट के साथ नंबर डालते हुए उन्होंने धड़ाधड़ ट्वीट किये। उन्होंने लिखा कि वो अपने साढ़े 6 मिलियन ट्विटर फॉलोवर्स को छोड़ कर यहाँ से जा रहे हैं और उनके ट्विटर के स्क्रीन शॉट लेकर रखें। अरुंधति राय और परेश रावल के विवाद से लेकर अभिजीत के ट्वीट तक के बारे में राय व्यक्त की।
अब ट्विटर कांड : अभिजीत-परेश के समर्थन में सोनू निगम ने कहा अलविदा

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की