April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, पीएम मोदी मिलने पहुंचे

पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठतम नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाजपेयी को सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है।
इस बीच आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें देखने एम्स पहुंच गए, हालांकि डॉक्टरों ने पहले ही कह दिया है कि किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। राहुल गांधी के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी वाजपेयी को देखने अस्पताल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। अब पीएम नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंच गए हैं।
इस बीच वाजपेयी के पारिवारिक अनुसार उनकी हालत 2 दिन पहले जैसी ही है। वे सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए एम्स पहुंचे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब है, जिसके कारण वह अपने घर में ही थें।

Share to...