October 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Gwalior News: ग्वालियर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का विवादों के साथ हुआ आगाज

ग्वालियर। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर की मेजबानी में शुक्रवार से शुरू हुई 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बालिका अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला दिन व्यवस्थाओं की बदहाली और विवादों के कारण चर्चा में रहा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की सीनियर महिला टीम चयन समिति की सदस्य हेमा राजनगांवकर की कथित उपेक्षा का मामला गरमा गया। इसके साथ ही अंपायर-स्कोरर की व्यवस्थाओं में भारी गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर भी आयोजन समिति पर सवाल उठाए गए।

🏆 खिलाड़ी की एंट्री को लेकर अफसरों में तीखी बहस: हंगामे के बीच ग्वालियर की टीम ने नर्मदापुरम को 111 रन से रौंदा

मैदान के बाहर उस समय भारी ड्रामा देखने को मिला जब डबरा की एक खिलाड़ी का नाम आधिकारिक सूची में शामिल न होने के बावजूद खेलने को लेकर आयोजन समिति और जिला खेल विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि इन तमाम मैदान के बाहर के विवादों और हंगामे के बीच ग्वालियर की टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। ग्वालियर ने अपने पहले मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम को 111 रन के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की।

Share to...