October 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore News Today: मूसाखेड़ी फ्लाईओवर काम के चलते सुबह 6 से रात 11 बजे तक रहेगा डायवर्जन, जानें नया वैकल्पिक रूट

इंदौर। मूसाखेड़ी चौराहे पर नए फ्लाईओवर निर्माण कार्य की शुरुआत और बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने और हादसों की रोकथाम के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस संबंध में प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस नए आदेश के तहत निर्माण कार्य पूरा होने तक इस व्यस्त मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच अंतरराज्यीय बसों (ऑल इंडिया परमिट) के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

🛑 कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया एक माह का प्रतिबंधात्मक आदेश: बसों के लिए तय हुआ नया वैकल्पिक मार्ग

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू किया गया यह आदेश अगले एक महीने तक प्रभावशील रहेगा। प्रतिबंधित मार्ग पर चलने वाली बसों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सहयोग करने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

Share to...