जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार से जबलपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक अपने प्रवास के दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्वयंसेवकों व दायित्ववान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रवास के पहले दिन महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया है, जो दोपहर तीन बजे दीनदयाल चौक से प्रारंभ होकर 3:30 बजे अहिंसा चौक पर समाप्त होगा।
🏛️ 2000 से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल: नरसिंह मंदिर परिसर में 1200 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं की लेंगे महत्वपूर्ण बैठक
लगभग ढाई किलोमीटर लंबे इस पथ संचलन में 2,000 से अधिक स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है। संचलन के समापन के उपरांत शाम 4:30 बजे डॉ. मोहन भागवत नरसिंह मंदिर परिसर में महानगर के मुख्य शिक्षकों और उनसे ऊपर के लगभग 1,200 दायित्ववान कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक लेंगे, जिसमें संघ के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

More Stories
Rajgarh Water Crisis Update: जल निगम की लापरवाही पर फूटा विधायक का गुस्सा, राजगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस
Gwalior News: ग्वालियर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का विवादों के साथ हुआ आगाज
Indore News Today: मूसाखेड़ी फ्लाईओवर काम के चलते सुबह 6 से रात 11 बजे तक रहेगा डायवर्जन, जानें नया वैकल्पिक रूट