October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Madhya Pradesh Politics: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

छिंदवाड़ा। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और मृतका को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान महिला कांग्रेस ने मामले में किसी भी वीआईपी की संलिप्तता सामने आने पर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आ जाती और उचित कदम नहीं उठाए जाते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

🔍 अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट: सीबीआई कोर्ट ने जारी किया समन, सितंबर 2022 के हत्याकांड में चल रही है जांच

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में ऋषिकेश के वनंतारा रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी, जिसमें अदालत मुख्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है, हालांकि सीबीआई जांच अभी भी जारी है। इस मामले में एक कथित ऑडियो को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को देहरादून की सीबीआई अदालत ने 23 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति देने का समन जारी किया है।

Share to...