सागर। रेल सुविधाओं के विकास और विस्तार को लेकर गुरुवार को जबलपुर में आयोजित पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और सांसदों की बैठक में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने सागर क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख रेल मांगें उठाईं। उन्होंने नई रेल लाइनों के निर्माण, महानगरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी, रेलवे स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा। रेलवे महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैठक में सांसद का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने मांग पत्र सौंपा।
🛑 शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और मकरोनिया को टर्मिनल बनाने की मांग: लॉजिस्टिक हब और ROB-RUB निर्माण में तेजी लाने पर जोर
बैठक के दौरान सांसद ने सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन के निर्माण की मांग की, जिससे बुंदेलखंड में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिले। इसके अलावा सागर रेलवे स्टेशन के पास खाली भूमि का आरएलडीए (RLDA) के जरिए विकास करने, लॉजिस्टिक हब बनाने, सागर को वंदे भारत व अमृत भारत नेटवर्क से जोड़ने और मकरोनिया को यात्री टर्मिनल के रूप में विकसित करने की बात कही गई। साथ ही, शिप्रा एक्सप्रेस को हफ्ते में 3 दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने, आरक्षण कोटा बढ़ाने और महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी व अंडरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

More Stories
Ratlam Crime and Safety Update: जिला अस्पताल में हर दिन आ रहे 15-20 डॉग बाइट के मामले, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Madhya Pradesh Politics: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Chhatarpur Crime Update: छतरपुर में 1000 बोरी अवैध और नकली खाद पकड़ी गई, दो आरोपियों पर FIR दर्ज