छतरपुर। बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के बीच किसानों से धोखाधड़ी करने वाले माफियाओं पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में मातगुंवा थाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नारायणपुरा रोड स्थित अमर गार्डन में छापामार कार्रवाई कर लगभग 650 बोरी अवैध खाद का भंडारण जब्त किया है। खाद की मजबूरी झेल रहे किसानों को नकली व अवैध खाद बेचने वाले सिंडिकेट पर हुई इस कार्रवाई से पूरे जिले के उर्वरक माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
🚚 गाड़ी चालक ने खोला गोदाम का राज: जिले में अब तक 1000 बोरी अवैध खाद जब्त, कई थानों में एफआईआर दर्ज
मामले का खुलासा तब हुआ जब मातगुंवा थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन (UP 95 AT 6686) को रोककर 80 बोरी खाद बरामद की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ओमप्रकाश रैकवार ने अमर गार्डन में किराए के कमरे में बनाए गए मुख्य गोदाम का सच उगल दिया। कृषि विभाग के उपसंचालक अनिल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में दो कमरों से कुल 650 बोरी खाद बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अब तक करीब 1000 बोरी अवैध व नकली खाद जब्त की जा चुकी है।

More Stories
Ratlam Crime and Safety Update: जिला अस्पताल में हर दिन आ रहे 15-20 डॉग बाइट के मामले, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Madhya Pradesh Politics: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Madhya Pradesh Railway Update: सागर रेलवे स्टेशन के विस्तार और लॉजिस्टिक हब की मांग, मकरोनिया को टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव