October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Sagar Crime Update: मोतीनगर में मकान से मिले 10 लाख के अवैध पटाखे, सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सागर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बीती रात पुलिस ने जिलेभर में पटाखा व्यापारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। एक साथ करीब 100 पटाखा व्यापारियों के यहां की गई इस जांच के दौरान अवैध रूप से रखे गए लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए गए। सागर एसपी अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में दोनों सीएसपी, एएसपी और सभी एसडीओपी ने अपने-अपने इलाकों में इस अभियान का नेतृत्व किया।

🔍 मोतीनगर में मिला 10 लाख का अवैध जखीरा: मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने तेज की सुरक्षा व्यवस्था

कार्रवाई के दौरान बंडा, कोतवाली, मकरोनिया, बहेरिया, कैंट, मोतीनगर, बीना और खुरई थाना क्षेत्रों में कुल 10 व्यापारियों के यहां से लगभग 3 लाख 69 हजार रुपए के अवैध पटाखे पकड़े गए। वहीं, मोतीनगर थाना क्षेत्र में सीएसपी ललित कुमार कश्यप के नेतृत्व में सुनील शर्मा के मकान पर छापेमारी कर 8 से 10 लाख रुपए मूल्य की 27-28 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए गए। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों के तहत त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share to...