इंदौर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और भव्य विशाल चुनरी यात्रा आज (रविवार, 18 अक्टूबर) इंदौर में निकाली जा रही है। सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से इस यात्रा का शुभारंभ होगा, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बिजासन माता मंदिर पहुँचेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल होने की अपनी स्वीकृति दी है।
✨ 2.5 किलोमीटर लंबी चुनरी होगी अर्पित: तीन हजार ‘चुनरी रक्षक’ संभालेंगे सुरक्षा और यातायात की कमान
यात्रा संयोजक एवं भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि बिजासन माता को लाखों सितारों से सुसज्जित ढाई किलोमीटर (2.5 किमी) से अधिक लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होकर पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचंद्र नगर, शिक्षक नगर, कालानी नगर और विद्याधाम मंदिर से होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने मुख्य मंच तक पहुँचेगी। इस दौरान व्यवस्था सुचारu रखने के लिए 3 हजार ‘चुनरी रक्षक’ वॉक-टॉकी के जरिए समन्वय बनाकर तैनात रहेंगे।
🚧 ट्रैफिक पुलिस का स्पेशल डायवर्जन प्लान: सुबह 9:30 बजे से इन रास्तों पर रहेगा रूट परिवर्तन
भव्य यात्रा को देखते हुए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9:30 बजे से यात्रा समाप्ति तक विशेष डायवर्जन लागू किया है:
- मुख्य डायवर्जन पॉइंट: गंगवाल चौराहा, महेश नगर, नगर निगम, गोराकुंड, टोरी कॉर्नर, अंतिम चौराहा, बड़वाली चौकी और 60 फीट एसएएफ टर्निंग से भारी व व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
- वैकल्पिक मार्ग: एरोड्रम की ओर जाने वाले वाहन मरीमाता से किला मैदान, टाटा स्टील, 60 फीट एसएफए टर्निंग व पंचशील होते हुए आ-जा सकेंगे। यात्रा समाप्ति के बाद वाहन छोटा बांगड़दा मार्ग से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

More Stories
Garoth Bhanpura Road Accident: चुनर यात्रा से लौट रहे बच्चे को ट्रॉले ने रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम और तोड़फोड़
Madhya Pradesh Breaking News: ग्वालियर में धान से भरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा, ट्रामा सेंटर में मचा कोहराम
Gwalior Flight Fare Update: इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, त्योहारों पर ग्वालियर आने वाली उड़ानों के टिकट पहुंचे आसमान पर