October 9, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore Central Jail Health Update: डेंगू और टाइफाइड की चपेट में 50 से ज्यादा कैदी, हजारों कंटेनर लार्वा नष्ट

मध्य प्रदेश के इंदौर सेंट्रल जेल से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जेल के अंदर अचानक फैली बीमारी की चपेट में 50 से ज्यादा कैदी आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराने पर इनमें से 3 कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि अधिकांश कैदियों को टाइफाइड होने का पता चला है। पिछले दिनों एक कैदी की बुखार के बाद हुई मौत के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। पिछले 15 दिनों में एमवाय (MY) अस्पताल में 32 कैदियों को भर्ती कराया जा चुका है, जिनमें से फिलहाल 18 कैदियों का उपचार जारी है।

💧 हजारों कंटेनरों में मिला डेंगू का लार्वा, मलेरिया विभाग ने की नष्ट करने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मलेरिया विभाग की टीम ने सेंट्रल जेल परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को हर कैदी के पास रखे नहाने और टायलेट के पानी के बर्तनों व तीन से चार हजार कंटेनरों में डेंगू का लार्वा पनपता हुआ मिला। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी के निर्देश पर विभाग की टीमों ने 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लगातार अभियान चलाकर जेल परिसर में लार्वा को नष्ट किया और दवाइयों का छिड़काव किया। जेल अधीक्षक दिनेश नरगांवे ने बताया कि लगभग 20 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और बाकी का समुचित उपचार किया जा रहा है।

Share to...