सिंगरौली जिले के बहुचर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। परिजनों ने अब मृतका के कथित बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
📱 बॉयफ्रेंड रखता था 24 घंटे नजर, इसी प्रताड़ना से तनाव में रहती थी निधि
परिजनों का कहना है कि वह 24 घंटे निधि पर नजर रखता था और इसी प्रताड़ना से वह तनाव में रहती थी। मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों के बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।
👩👧 मां का बयान: पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी
मां हेमलता तिवारी और छोटी बहन सुनीता तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड रनदीप मठरू उर्फ सोनू सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। मां हेमलता के मुताबिक निधि उनकी सबसे बड़ी बेटी थी और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। निधि मोरवा के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर 16/4/2026 से 11/6/2026 तक काम करती थी। इस इलाके में एनसीएल का मुख्यालय होने से कंपनियों के कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है।
🤝 होटल में हुई थी दोनों की पहचान, जो दोस्ती में बदली
परिजनों के अनुसार पंजाब निवासी सोनू सिंह, जो एनसीएल की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता है, अक्सर काम के सिलसिले में सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।
⚠️ खुद को अविवाहित बताता था आरोपी सोनू सिंह
मां का आरोप है कि सोनू खुद को अविवाहित बताता था, बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। परिजनों ने निधि को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह संपर्क में बनी रही। मां हेमलता तिवारी का आरोप है कि सोनू निधि पर 24 घंटे निगरानी रखता था। वह हमेशा ब्लूटूथ के जरिए उससे जुड़ी रहती थी। अगर घर में कोई रिश्तेदार भी आ जाता तो वह शक करता था।
🚪 दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर मिली निधि
16 साल पहले पिता अशोक तिवारी के परिवार छोड़ने के बाद मां ने ही पाला था। निधि बैढ़न में नया घर भी बनवा रही थी। मां ने बताया कि निधि नीचे पूजा-पाठ करके ऊपर कमरे में गई थी। कुछ देर बाद सोनू सिंह का फोन आने पर दरवाजा खटखटाया गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और जवाब न मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वह अपने दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत ही रस्सी काटी और अस्पताल लेकर गए, तब तक डॉक्टरों ने मृतका निधि तिवारी को मृत घोषित कर दिया। छोटी बहन सुनीता तिवारी बताती हैं कि अगली सुबह सोनू सिंह का फोन आया और निधि के बारे में हाल-चाल ले रहा था, फिर कोई पता नहीं चला।
⚖️ परिजनों की मांग और पुलिस की कार्रवाई
बहन एवं मां का कहना है कि सोनू सिंह के ऊपर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे, तभी उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा। फिलहाल मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं, कॉल डिटेल और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है। एसपी शियाज के एम का कहना है कि मृतिका के परिजन, फोन डिटेल्स एवं अन्य सामग्रियों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह रही है कि निधि का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

More Stories
Bhopal Weather News: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई का समय नजदीक, अगले 3 दिन हल्की बारिश के बाद साफ होगा आसमान
Guna Fertilizer Crisis: ई-टोकन प्रणाली से परेशान किसान, 30 सितंबर को कांग्रेस का पैदल मार्च
Snake Bite Tragedy in Sheopur: मां के पास सो रही मासूमों पर टूटा कहर, इलाज के दौरान दोनों बहनों ने दम तोड़ा