September 8, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MP Crime News Narsinghpur Gotegaon Police Station Cheating Case: ऋण लेकर दिए थे 20 लाख रुपये, आरोपियों ने मोबाइल बंद कर घर से भागे—जेल भेजे गए

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में अनाज ट्रेडिंग कारोबार और कार रेंटल कंपनी में गाड़ियां लगवाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गोटेगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

🚗 बैंक से ऋण लेकर और नकद दिए थे 20 लाख रुपये, भोपाल और जबलपुर में भी दर्ज हैं ठगी के मामले

पुलिस के अनुसार, बेलहाई निवासी रंजीत पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सिद्धेश्वर कॉलोनी गोटेगांव निवासी तन्मय तिवारी, आयुष तिवारी और अमीष तिवारी ने उसे ‘ऑरेंज कैप कार रेंटल कंपनी’ में 30 वाहन लगाकर भारी मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर पीड़ित ने बैंक से 7.47 लाख रुपये का ऋण लेकर और 12 लाख रुपये नकद समेत कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए थे। रकम ऐंठने के बाद आरोपियों ने न तो गाड़ियां लगवाईं और न ही पैसे लौटाए, बल्कि मोबाइल बंद कर फरार हो गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों पर भोपाल और जबलपुर के विभिन्न थानों में भी इसी तरह की ठगी के मामले दर्ज हैं।

Share to...