खाड़ी के कम से कम 4 देशों ने अमेरिका से साफ कह दिया है कि वे ईरान के साथ युद्ध के पक्ष में नहीं हैं. इन देशों का कहना है कि अगर ईरान पैसा लेकर युद्ध रोकता है तो वे लोग इसके लिए तैयार हैं. यह रिपोर्ट फाइनेंशियल टाइम्स ने समझौते से जुड़े सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि खाड़ी के 4 देश ईरान को तुरंत प्रभाव से 200 अरब डॉलर देने को तैयार हैं. ताकि खाड़ी में युद्ध के विस्तार होने से रोका जा सके.
अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक बुधवार को सऊदी के रक्षा मंत्री ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की. सऊदी के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम ईरान के साथ युद्ध बढ़ाना नहीं चाहते हैं.
सऊदी के अलावा यूएई, ओमान और कतर शांति के पक्ष में है. कतर आधिकारिक तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.
ईरान को पैसा देने के लिए खाड़ी देश तैयार
ओमान, कतर, यूएई और सऊदी जैसे देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं. इसके लिए ये देश एक बड़े स्तर पर समझौता चाहते हैं. ईरान को ये देश शुरुआत में 200 अरब डॉलर की राशि देना चाहते हैं, जिससे होर्मुज की व्यवस्था सुचारु ढंग से चल सके.
इन देशों ने ईरान पर से प्रतिबंध हटाने की पैरवी की है. यूएई ने प्रस्ताव दिया है कि अगर ईरान युद्ध रोकता है तो उसके 20 हजार नागरिकों को दुबई में नौकरी दी जाएगी.
इसी तरह ओमान ने भी प्रस्ताव दिया है कि अगर ईरान उसकी सीमा से गुजरने वाले जहाजों पर हमला नहीं करता है, तो ओमान की खाड़ी में ईरान के टैंकरों को भी निशाना नहीं बनाया जाएगा.
सवाल- शांति के पक्ष में क्यों हैं ये देश?
ईरान से युद्ध के कारण इन देशों का तेल कारोबार ठप हो चुका है. पिछली बार युद्ध के बावजूद लाल सागर के रास्ते सऊदी तेल का कारोबार कर रहा था, लेकिन इस बार लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने घेराबंदी कर दी है. इसके अलावा सऊदी पर कताइब और हूती एक साथ हमला कर रहा है.
इन दोनों ही संगठनों के निशाने पर सऊदी अरब के तेल प्लांट हैं. इसी तरह यूएई भी जंग के कारण तेल कारोबार नहीं कर पा रहा है. होर्मुज बंद होने की वजह से कतर की गैस सप्लाई ठप है.

More Stories
Penalty Vote 133 Countries Support Updates: मेक्सिको द्वारा पेश प्रस्ताव के समर्थन में पड़े 133 वोट, 16 देश मतदान से रहे दूर
Sheikh Hasina Passport Demand Updates: पासपोर्ट मांगकर देश में अस्थिरता फैलाना चाहती हैं हसीना— बीएनपी नेता का बड़ा बयान
Open Source Models Updates: जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद दुनिया भर में एआई का क्या होगा? जानिए OpenAI और छोटी कंपनियों पर असर