उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रबंधन के लिए नवीन मार्ग निर्माण और ब्रिज निर्माण किए जा रहे है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी न हो। रविवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जीवनखेड़ी से सिकंदरी तक मार्ग निर्माण कार्य और दताना-मताना में ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि जीवनखेड़ी से सिकंदरी तक निर्माणाधीन मार्ग निर्माण के दौरान मार्ग के दोनो साईट पौधे लगाने का कार्य करें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे।
संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान 2035 में प्रावधानित एमआर- 21 ग्राम जीवनखेड़ी-सिंकदरी का डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर 4.8 किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त मिश्रा ने जानकारी दी कि सड़क के एक ओर से सर्विस रोड़ का निर्माण प्रगतिरत है। संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान मार्ग के दोनो साईट पौधे लगाए जाएं। मार्ग में फूटपाथ भी तैयार किया जाए।
इसके बाद संभागायुक्त सिंह ने देवास रोड़ के ग्राम दताना-मताना में निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संभागायुक्त सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध