November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61₹ और डीजल 2.71 ₹ हुआ महंगा

नईदिल्ली: एक बार फिर देशवासियों को महंगाई की मार झेलना पड़ रही हैं। सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है। अचानक अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है।

बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

नई दरों के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है।

आज 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ोतरी के बाद देश के बड़े चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के यह होंगे दाम

पेट्रोल के नए दाम

दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)

कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)

मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)

चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल के नए दाम

दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)

कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)

मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)

चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)

Share to...