इंदौर: संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को इंदौर शहर में बने 27 केंद्रों पर आयोजित होगी। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी और केंद्रों पर सुविधाओं का निरीक्षण करने एसजीएसआईटीएस कॉलेज पहुँचे।
यहाँ उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित किये नियमों के अनुसार फ्रिस्किंग,फेस ऑथेंटिकेशन, क्यूआर कोड/या हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति सहित कक्ष में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही प्रवेश और निर्गम की व्यवस्थाएं देखी। परीक्षा केंद्र पर संस्था के प्रो. विनोद पारे ने व्यवस्थाओं और सुविधाओ के सम्बंध में जानकारी दी।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने केंद्र पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही सीटिंग चेयर का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां बनाये कंट्रोल रूम का भी अवलोकन कर तैनात अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली। एसजीएसआईटीएस कॉलेज में अलग-अलग फ्लोर पर 2-2 कक्षों में कुल 10 कक्षों में परीक्षा आयोजित होगी। रविवार को यहां 576 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इस दौरान परीक्षा प्रभारी श्रीमती शैली कनाश, परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री गुप्ता मौजूद रहे।

More Stories
श्रम और आयुष विभाग के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर
धार भोजशाला में कई वर्षों बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, सुरक्षा को लेकर मुस्तेद रहे पुलिस प्रशासन
मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल