May 11, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मलखम्ब एरिना क्षीरसागर उज्जैन के खिलाड़ी बालक-बालिकाओं को किया गया जागरूक

उज्जैन: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीप ज्योति हेल्थ एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, उज्जैन के सहयोग से 08 मई को क्षीरसागर उज्जैन स्थित मलखम्ब एरिना के खिलाड़ी बालक-बालिकाओं को सही, स्वच्छ, सुरक्षित एवं फोर्टिफाईड खान-पान के बारे में जागरूक किया गया तथा बच्चों में फास्ट फूड, जंक फूड के प्रति बढ़ रही प्रवृत्ति को कम करने एवं इसके स्वास्थ्य पर होने वाले विपरित प्रभाव के बारे में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया।

विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मलखम्ब के खिलाड़ी बालक-बालिकाओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली सम्भावित मिलावट एवं मिलावट के घरेलू आसान परीक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खिलाड़ी बालक-बालिकाओं को स्लाइड्स एवं वीडियों के माध्यम से प्रदर्शन कर भोजन में नमक, तेल व शक्कर की मात्रा कम करने, अधिक मात्रा में पानी पीने, भोजन में हरी सब्जियां, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मौसमी फल, दाल व मोटा अनाज को अधिक मात्रा में सम्मिलित करने, तली हुई खाद्य सामग्री का उपयोग सीमित करने तथा पैक्ड खाद्य सामग्री को खरीदने के पूर्व उसके लेबल पर क्या-क्या जानकारियां अंकित होना चाहिए आदि के बारे में विस्तृत से समझाया गया।

जन जागरूकता कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. देवलिया, रजत मेहता (एमआईसी सदस्य), स्थानीय पार्षद सुशील श्रीवास, दीप ज्योति हेल्थ एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी उज्जैन के संरक्षक डॉ. कपिल कटारिया और अध्यक्ष दीपक जैन, कोच राहुल बारोट, वीशनेस सुगंधी, आदित्य गेहलोत, संजना प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Share to...