इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए लंबे समय से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़े पैमाने पर डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत सामने आए हैं।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क सामने आया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम संचालित किया जा रहा था, इस नेटवर्क के माध्यम से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से एक लाख चालीस हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, साथ ही कई आईडी, बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं।
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन संचालित करते थे और सट्टेबाजी के लिए विशेष सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करते थे, गिरफ्तार आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन शामिल हैं, जो शिवपुरी और गुना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, आने वाले समय में और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। वही इस नेटवर्क के तार दिल्ली के साथ साथ दुबई से भी जुड़े है।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
देश में बड़े जैविक हमले की साजिश को NIA ने किया नाकाम, प्रतिबंधित संगठन ISIS से जुड़े 3 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा