उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी, अभिनेता, राजनेताओ सहित क्रिकेटरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए।
फ़िल्म अभिनेता गोविंद नामदेव परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार में पहुँचे और बाबा के दर्शन पूजन कर लाभ लिया। इस दौरान अभिनेता परिवार सहित बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
दर्शन पूजन के बाद महाकाल मंदिर समिति के द्वारा अभिनेता गोविंद नामदेव का मंदिर समिति द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

More Stories
तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कोलाथर सीट से मिली हैं हार
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बैठक संपन्न