May 4, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

उज्जैन: पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर उज्जैन शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में लोकशक्ति भवन स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के साथ जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की।

नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि खासकर पश्चिम बंगाल में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जो ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और आस्था के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जीत की खुशी साझा की।

Share to...