नईदिल्ली: दिल्ली से बड़ी व दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
रविवार (3 मई) तड़के फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के मुताबिक, आग बी-13 बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर लगी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैलती गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रोहित नाम के एक शख्स ने बताया कि AC में धमाके की वजह से आग लगी। करीब 12-15 लोगों को बचाया गया। हालांकि, 4-5 लोग अभी भी लापता हैं। आग करीब 03:13 बजे लगी। दमकल की गाड़ियां करीब 3:35 बजे पहुंचीं।
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने की इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान, इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौजूद थीं।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं