April 28, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत

इंदौर: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई हैं। जमानत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश है और परिवार ने हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही हैं।

राजा रघुवंशी के हत्या के करीब 11 महीने बाद हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने से मामला फिर सुर्खियों में आ गया हैं।

मृतक राजा रघुवंशी के परिजनों ने फैसले पर नाराजगी जताते हुए न्याय व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष को राहत मिलने से न्याय प्रभावित हुआ है और वे इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगें। परिजनों ने मामले की दोबारा जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

सोनम को मिली जमानत के बाद यह मामला अब एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनता दिख रहा हैं।

Share to...