भोपाल: मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के जबलपुर मुख्यालय स्थित नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001: 2015 सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया। पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा कार्यप्रणालियों के सतत् मानकीकरण व दक्षता वृद्धि की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में पॉवर जनरेटिंग कंपनी के कुल 14 कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं।
पूर्व में कम्पनी के 13 कार्यालय हो चुके आईएसओ प्रमाणित
मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन-संधारण: जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी व संयुक्त निदेशक COGHS कार्यालय, प्रबंध संचालक कार्यालय, डायरेक्टर टेक्निकल, मुख्य अभियंता कारपोरेट सर्विसेस, कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी व मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। यह सभी कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

More Stories
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग
मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल होने वाले मध्यप्रदेश कैडर के पहले आईएफएस