नईदिल्ली: पश्चिम बंगाल में आज 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा चुनने के लिए राज्य की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु के लगभग 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि बंगाल में आज पहले चरण के तहत करोड़ों मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कि आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 16 जिलों (8 उत्तर बंगाल और 8 दक्षिण-मध्य बंगाल) की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई और लगभग 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,452 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग है। वहीं बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही वोटिंग सेंटर्स पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी मतदान के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में वोट देने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में बाहर आने और मतदान करने का आग्रह करता हूं।
वही गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया साईट्स एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज बंगाल में पहले चरण का मतदान है। इस बार का बंगाल चुनाव प्रदेश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों, सिंडिकेट और कटमनी राज से प्रदेश को मुक्ति दिला सकती है। बंगाल की माताओं, बेटियों के लिए सुरक्षित बंगाल बनाने हेतु आज बढ़-चढ़कर वोट करें। सभी मतदाता, विशेषकर युवा, आज एक समृद्ध और विकसित बंगाल बनाने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
पश्चिम बंगाल के कई मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें दिख रही है। वोटिंग को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। वहीं तमिलनाडु में भी महिला वोटर बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए वोटिंग केंद्रों पर पहुंचे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चेन्नई में मतदान की प्रक्रिया जारी है, जहां दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया।
दोनों ही राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वही मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाई गई हैं।

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम