इंदौर: शहर के विजय नगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महाअष्टमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर महामाई का दरबार 7000 रुद्राक्षों से भव्य रूप से सजाया जाएगा।
महाअष्टमी के दिन विधि-विधानपूर्वक विशेष अभिषेक एवं रुद्राभिषेक संपन्न होगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की जाएगी।
आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि महाअष्टमी पर पूजन में उपयोग किए गए रुद्राक्षों को नवमी के दिन श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। यह पवित्र रुद्राक्ष भक्तों के लिए आस्था एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होंगे।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन में सहभागिता करें एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं कृष्ण बसन्ती अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में 18 मई को
एमपी की बेटी माही लामा का विश्व कप के लिए चयन, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ी कामयाबी, पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार