April 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री डॉ यादव के आतिथ्य में पहली बार कार्तिक मेला ग्राउंड पर हर्षोल्‍लास और भव्‍य रुप में मनेगा गणतंत्र दिवस

उज्जैन: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में कार्तिक मेला ग्राउंड पर हर्षोल्‍लास और भव्‍य रूप में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। शहर के इतिहास में पहली बार शिप्रा नदी के किनारे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में शहरवासियों की अधिक से अधिक संख्‍या में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके इसलिए जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के नागरिकों को समारोह का आमंत्रण दिया जा रहा है। शुक्रवार को विधायक अनिल जैन कालूहेडा एवं नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा शहर के नागरिकों, संस्‍थाओं व व्‍यवसा‍इयों को आमंत्रण पत्र देकर अधिक से अधिक संख्‍या में समारोह में शामिल होने का अनुग्रह किया गया। साथ ही माईक से उक्‍त कार्यक्रम के बारे में प्रचार वाहन के माध्‍यम से आयोजन की सूचना प्रदान की जा रही है।

इस दौरान संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, सीईओ स्‍मार्ट सिटी संदीप शिवा एवं अन्‍य गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने आमंत्रण देकर कहा कि यह अत्‍यंत हर्ष का विषय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पहली बार उज्‍जैन में शिप्रा नदी के किनारे गणतंत्र दिवस समारोह पर ध्‍वज फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रात: 09 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Share to...