November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एनसीसी पीएम रैली 2026 तहत साईकिल रैली पहुँची मप्र, पुणे से दिल्ली जा रही यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

बड़वानी: पुणे महाराष्ट्र से दिल्ली तक जा तक जारी रही एनसीसी कैडेट की शौर्य के कदम क्रांति की ओर एनसीसी पीएम साइकिल यात्रा ने रविवार को मप्र में प्रवेश किया। यात्रा मप्र के बड़वानी जिले के सेंधवा पहुंची। यहां स्थानीय प्रशासन, मध्य प्रदेश एनसीसी नवी बटालियन सहित शहर के लोगों ने साइकल यात्रियों का स्वागत किया स्वागत। बाजीराव पेशवा की वीर गाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हैं।

महाराष्ट्र के पुणे से मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा की वीरगति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर महाराष्ट्र के एनसीसी कैडेट के द्वारा पीएम साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस साइकिल ग्रुप में 6 एसडी बॉयज केडेट और 6 एसडब्ल्यू गर्ल्स कैडेट के साथ टीम लीडर ब्रिगेडियर सचिन गावली और कर्नल विजय , हवलदार टीकाराम साइकिलिस्ट के रूप में शामिल है। रविवार शाम को यह साइकिल रैली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा बिजासन होते हुए सेंधवा शहर पहुंची। यहां पर स्थानीय प्रशासन से एसडीएम आशीष, तहसीलदार राहुल सोलंकी और एनसीसी मध्य प्रदेश 9 बटालियन पीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट संजय चौहान ने सभी साइकिलिस्ट एनसीसी कैडेट का स्वागत किया।

एनसीसी जूनियर अंडर ऑफिसर खुशबू ने बताया कि पेशवा बाजीवार प्रथम का इतिहास बताने की उद्देश्य को लेकर पुणे के शनिवार वाड़ा से 24 दिसंबर को यात्रा शुरू हुई थी 21 दिन में यात्रा पूरी कर 27 जनवरी को दिल्ली में यात्रा का समापन होगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सीसी पीएम रैली साइकिल यात्रा को फ्लैग इन करेंगे।

शासकीय वीर बलदानी खाज्या नायक कॉलेज सेंधवा की एनसीसी यूनिट के लेफ्टिनेंट संजय चौहान ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के महान मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा प्रथम सन 1736 में पुणे से दिल्ली तक की जो यात्रा की थी इस दौरान उन्होंने मुगलों, पुर्तगालियों और निजाम को 41 युद्ध में मात दी थी उसको याद करना और उस सफर को अनुसरण करने के उद्देश्य से एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर अमरावती ग्रुप, महाराष्ट्र द्वारा की यात्रा निकाली जा रही है। सेंधवा में वीर बलिदानी खाज्या नाइक शासकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट द्वार नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें भोपाल में हुए युद्ध की गाथा को नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रदर्शित किया गया। रात्रि विश्राम रैली सेंधवा में ही करेगी कल अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी।

Share to...