बिहार: पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह-झाझा रेलखंड पर शनिवार (27 दिसंबर) को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यह दुर्घटना जमुई जिले के सिमुलतला स्थित टेलवा बाजार हॉट के पास बडुआ नदी पुल संख्या 676 के समीप हुई। सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरकर नदी में जा गिरे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी ऐसे हादसाग्रस्त हुई कि 17 बोगियां पटरी से उतर गईं। 3 बोगियां नदी में गिर गईं। 2 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं और 12 बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरी मालगाड़ी जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर आ रही थी कि जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास हादसे का शिकार हो गई। बधुआ नदी पर बने पुल नंबर 676 पर मालगाड़ी डिरेल हो गई। डगमगाते हुए ट्रेन के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और बाकी डिब्बे लेकर इंजन आगे निकल गया। जोरदार झटके लगने पर पायलट ने इंजन बंद किया और नीचे उतरकर देखा कि डिब्बे उतरे हुए हैं और 3 डिब्बे बधुआ नदी में गिरे हैं।
पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारी RPF-GRP और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन बुलाकर नदी से डिब्बों को निकलवाया गया। पटरी से उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाया गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं हादसा होने की वजह पता नहीं चली है, इसलिए रेलवे विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही हादसाग्रस्त रेल खंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनें भी डायवर्ट कर दी गई हैं।
आसनसोल डिवीजन के PRO बिपला बोरी ने बताया कि जमुई जिले में सीमेंट से भरी ट्रेन के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और 3 डिब्बे नदी के अंदर गिरे मिले। हादसे के बाद रेल रूट बाधित होने से कई ट्रेनों को झाझा और जसीडीह स्टेशन पर ही रोकना पड़ गया है। स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, RPF ओपी प्रभारी रवि कुमार और PWI रंधीर कुमार हादसास्थल पर पहुंचे और हादसा होने के कारणों की जांच की, लेकिन प्राथमिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है रेलवे ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर पटरी की तकनीकी खराबी या भार अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं