उज्जैन: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शहर में एक भव्य और ऐतिहासिक शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य यात्रा में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में बजरंग दल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।
यात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। शौर्य यात्रा का शुभारंभ ऋषि नगर से किया गया, जहां से सुसज्जित वाहनों के साथ विशाल वाहन रैली निकाली गई। केसरिया ध्वजों से सजे वाहनों के साथ कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और धर्मरक्षा के संदेश देते हुए आगे बढ़े। वाहन यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शहीद पार्क स्थित कार्यालय पहुंची।
शहीद पार्क कार्यालय से यात्रा ने पैदल मार्च का रूप लिया और अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए कार्यकर्ता चामुंडा माता चौराहा पहुंचे। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “बांग्लादेश आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय को उठाने की मांग की।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे