नईदिल्ली: कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल हैं, इस खेल में सब संभव हैं कभी भी कुछ भी बड़ा हो सकता हैं। ऐसा ही हुआ हैं क्रिकेट मैदान पर, एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसने सबको हैरान कर दिया। टी20 इंटरनेशनल में इस बार सबसे अनोखा रिकॉर्ड बना है।
दरअसल इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदना ने मंगलवार को बाली में कंबोडिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच दिया। वह मैच के एक ही ओवर में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि ने सबको चौंका दिया है और रिकॉर्डबुक में उनका नाम दर्ज हो गया है।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने वाले पहले पुरुष या महिला खिलाड़ी बन गए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने इंडोनेशिया को 60 रन से बड़ी जीत दिलाने में मदद की। 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कंबोडिया का स्कोर 15वें ओवर के आखिर में 5 विकेट पर 106 रन था और उनके पास अभी भी एक मौका था मैच को जीतने का। इसके बाद प्रियंदना को अटैक पर लाया गया। यहां एक जबरदस्त बदलाव आया। उन्होंने निचले क्रम को तहस-नहस करके मैच को तेजी से खत्म कर दिया।
प्रियंवदा ने ओवर की शुरुआत हैट-ट्रिक से की। उन्होंने लगातार गेंदों पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन रथनाक को आउट किया। एक डॉट बॉल के बाद उन्होंने मोंगदारा सोक और पेल वेनाक को आउट करके शानदार पांच विकेट पूरे किए। कंबोडिया ओवर में सिर्फ एक रन बना सका। आखिरी दो विकेटों के बीच एक वाइड दी गई और टीम टारगेट से 60 रन पीछे रह गई।
इससे पहले इंडोनेशिया के लिए प्रियंदना ने बैटिंग की शुरुआत की, लेकिन 11 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाए। बल्ले से सबसे शानदार प्रदर्शन विकेटकीपर-बल्लेबाज धर्मा केसुमा का रहा। उन्होंने 68 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। प्रियंदना के इस कारनामे से पहले पुरुषों के घरेलू T20 क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट सिर्फ दो बार ही लिए गए थे।
टी20 में तीसरी बार ऐसा
अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे टी20 कप में UCB-BCB XI के लिए यह कारनामा किया था, जबकि अभिमन्यु मिथुन ने 2019-20 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक के लिए ऐसा किया था. हालांकि, यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले एक ओवर में चार विकेट लेने के 14 मौके आए थे। इनमें सबसे मशहूर 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लसिथ मलिंगा का 4 विकेट लेना है।

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर