नईदिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी सरगनाओं और उनके मददगारों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षाबलों द्वारा स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शोपियां जिले में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। शोपियां पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, डीके पोरा इलाके में सेना की 34RR, SOG शोपियां और CRPF की 178 बटालियन के संयुक्त अभियान चलाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पिस्तौल, ग्रेनेड, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबल उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
आतंकी मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है।
ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से भारतीय सेना और पुलिस बल देशभर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया और कई आतंकियों को मार गिराया था। ये अभियान आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन