April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान ने चार घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन हमले और गोलाबारी, सेना दे रही मुंह तोड़ जवाब

नईदिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ताजा युद्धविराम समझौते को महज चार घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया। एक बार फिर पाकिस्तान ने धोखा दिया और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमले और भारी गोलाबारी शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है। वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ हैं। पाकिस्तान ने जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। वहीं, भारतीय सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इस सबके करीब साढ़े 3 घण्टे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया है और भारत पर ड्रोन हमले व सीमाओं पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी हैं। लगातार पाकिस्तान की ओर से कई जगहों पर हमला किया गया है और भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दे रही हैं। भारत ने कई ड्रोन हमलों को गिराकर नाकाम कर दिया हैं।

Share to...