April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म अभिनेत्री मौनी रॉय सपरिवार पहुँची बाबा महाकाल मंदिर, भस्मारती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ

उज्जैन: प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी राय सपरिवार आज शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। जहां उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल की आरती देखी। बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद वे इतनी भाव विभोर हो गई की यह कहती नजर आई कि आज उन्हें बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर जो अनुभव हुआ है वह इसे कभी नहीं भूला सकती।

महाकालेश्वर मंदिर की जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती गोरी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अभिनेत्री मोनी राय आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। जिन्होंने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और जलाभिषेक भी किया। इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। यह पूजन अर्चन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु के द्वारा संपन्न करवाया गया। पूजन के बाद मोनी राय और उनके परिवार को महाकाल बाबा का दुपट्टा और प्रसाद भी भेंट की गई।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं काफी समय से महाकाल मंदिर में दर्शन की इच्छा रख रही थीं। आज भगवान महाकाल की भस्मारती देखकर मैं अभिभूत हु। यह मेरे लिए अत्यंत अलौकिक और अद्भुत रहा।

Share to...