उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी वीवीआईपी सहित फिल्मी कलाकारों, क्रिकेटरों,राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी हैं। आज मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुँचे ओर महाकाल बाबा के दर्शन पूजन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री सोरेन ने गर्भगृह के बाहर देहरी से भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि “जहां पूरी दुनिया का सिर झुकता है, वहां दर्शन करने इसी उम्मीद से आए हैं कि बाबा महाकाल मानव जीवन को बेहतर मार्गदर्शन दें।”
महाकाल मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री की पूजन विधि सम्पन्न कराई। आरती उतारकर बाबा के दर्शन पूजन किये। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय नंदी हॉल में बैठे और बाबा का ध्यान लगाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “जैसे-जैसे समय मिलता है, हम इन पवित्र स्थानों पर जाना पसंद करते हैं। बाबा महाकाल का साम्राज्य पूरी पृथ्वी पर है। हमारी भी इच्छा है कि उन जगहों पर जाएं, जहां पूरी दुनिया श्रद्धा से सिर झुकाती है।”
महाकाल लोक के विकास कार्यों से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड में भी बेहतर विकास कार्यों की बात की। उन्होंने बाबा बैजनाथ और महाकाल को जोड़ने पर भी चर्चा की और कहा कि इस विषय पर यदि कोई चर्चा होती है तो वे जरूर शामिल होंगे।
वही मीडिया द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा यह समय इस सवाल का नही है वही बाबा महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बोले कि अच्छी व्यवस्थाएं हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’