मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते राजनीति चरम पर है। एमवीए और महायुति में वार पलटवार चल रहा है। इस बीच कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है, साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनका कार्यभार सौंपें।
मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए आज यानी 5 नवंबर दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है।
सीईसी राजीव कुमार ने पहले समीक्षा बैठकों और राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय उनके आचरण में गैर-पक्षपाती होने की भी चेतावनी दी थी।
बता दें कि महाराष्ट्र डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने शिकायत की थी की वो निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही है और इसी वजह से उन्हें पद से हटाया जाए। राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनाव आयोग ने विपक्ष की शिकायत पर गौर किया और आखिरकार सख्त एक्शन भी लिया।

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा