शारदीय नवरात्र 2024 का प्रारंभ 3 अक्टूबर गुरुवार को हस्त नक्षत्र एवं ऐंद्र योग में नवरात्र कलश स्थापन शैलपुत्री दर्शन पूजन से आरंभ होगा। विजया दशमी पारणा 12 अक्टुबर शनिवार को श्रवण नक्षत्र धृति योग में प्रातः दशमी पूजन, अपराजिता पूजन, जयंती ग्रहण पूर्वक देवी विसर्जन और व्रत का पारणा सर्वोत्तम होगा।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
इस बार दिनांक 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। इस दिन यदि प्रतिपदा तिथि की बात करें तो 52 घड़ी दो पल अर्थात अगले दिन प्रात: 2:58 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। यदि नक्षत्र की बात करें तो इस दिन हस्त नक्षत्र 23 घड़ी 27 पल अर्थात शाम 3:32 बजे तक है। इस दिन ऐंद्र नामक योग 55 घड़ी 36 पल अर्थात अगले दिन प्रातः 4:24 बजे तक है। पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को घट स्थापना का मुहूर्त प्रातः 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक होगा। घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटा 07 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा, घट स्थापना अभिजीत मुहुर्त में भी किया जा सकता है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, जिसके लिए 47 मिनट का समय मिलेगा।
शारदीय नवरात्र
3 अक्टूबर – मां शैलपुत्री की पूजा
4 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
5 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा की पूजा
6 अक्टूबर – मां कूष्मांडा की पूजा
7 अक्टूबर – मां स्कंदमाता की पूजा
8 अक्टूबर – मां कात्यायनी की पूजा
9 अक्टूबर – मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर – मां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर – मां सिद्धिदात्री की पूजा
News Prawah की ओर से सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाए।
/

More Stories
Additional SP Suryakant Sharma Update: पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच, हादसे के वक्त वैन में सवार थे 15 बच्चे
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Attempt: घायल होने के बावजूद बचाई 180 से ज्यादा यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने भी की सराहना
Ujjain Shahi Masjid News: मीनार हटाने के दौरान हुआ हादसा, जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश ने की जांच और पुनर्निर्माण की मांग