May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुलगाम में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद एक घायल, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदरघम इलाके में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलगाम के मोदरघम इलाके में संयुक्त बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुलगाम के इलाके में एक आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया।

Share to...