नईदिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने आज देश के 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। होने वाले चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं। उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर जिन सीटों पर चुनाव होंगे उनका नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है।
10 जुलाई को होने वाले चुनाव में बिहार की एक विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटें मानिकतला, राणाघाट दक्षिण, साउथ बागदा, रायगंज, बिहार की 1 विधानसभा सीट रुपौली, तमिलनाडु की 1 विधानसभा सीट विक्रावंदी, हिमाचल प्रदेश की 3 सीटें देहरा, हमीरपुर, नालागढ़, उत्तराखंड की 2 सीटें बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की 1 सीट जालंधर वेस्ट इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव होना हैं।
इन राज्य में इसलिए हो रहे हैं उपचुनाव: रुपौली बिहार में विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दिया हैं। रायगंज पश्चिम बंगाल विधायक कृष्णा कल्याणी ने इस्तीफा दिया। रानाघाट दक्षिण पश्चिम बंगाल मुकुटमणी अधिकारी ने इस्तीफा दिया।
बगदा पश्चिम बंगाल बिस्वाजीत दास ने इस्तीफा दिया। माणिकताला पश्चिम बंगाल विधायक सधन पांडे का निधन हो गया हैं। विक्रावंदी तमिलनाडु में विधायक थिरू एन पी का निधन हो गया। अमरवाड़ा मध्य प्रदेश में विधायक कमलेश प्रताप ने इस्तीफा दिया हैं। बद्रीनाथ उत्तराखंड विधायक राजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद हुई खाली।
मंगलौर उत्तराखंड विधायक सरवत अंसारी का निधन हो गया।
जालंधर वेस्ट पंजाब विधायक शीतल अंगुरल ने इस्तीफा दिया।
देहरा हिमाचल प्रदेश विधायक होशयार सिंह ने इस्तीफा दिया।
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश विधायक आशीष शर्मा का इस्तीफा हुआ हैं। नालागढ़ हिमाचल प्रदेश विधायक केएल ठाकुर ने इस्तीफा दिया इसलिए यह सीटे खाली हुई है और अब यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

More Stories
Rakesh Agarwal IAS Murder: गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने की थी कोशिश, प्लेसमेंट एजेंसी के वेरिफिकेशन पर उठे सवाल
Dewas Police Action: बागली में टावर पर चढ़े युवक को उतारने की कोशिश जारी, कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
Amit Shah Bhopal Visit Traffic Advisory: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते शहर में रूट डायवर्ट, जानें ट्रैफिक प्लान