उज्जैन: अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले एक युवक को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली हैं। आरोपी से पुलिस जे हजारों रुपये मूल्य की करीब 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ व अन्य नशे की सामग्री का परिवहन करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ब्यावरा फंटे के पास एक व्यक्ति शराब बेचने के लिए खड़ा है। मुखबीर की सुचना पर पंवासा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा अवैध रूप से शराब तस्करी करते पाए जानें पर आरोपी सलीम उर्फ मिठिया पिता हबीब खां उम्र 32 साल निवासी ग्राम ताजपुर हालमुकाम भेरूनाला उज्जैन को 7 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 350 क्वाटर सीलबंद कीमती करीब 32000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में उज्जैन के थाना जीवाजीगंज, थाना चिमनगंज, थाना पंवासा तथा देवास जिले के बीएनपी, शाजापुर जिले के मक्सी थाने पर धारा 379 ,399, 400, 402 ,394, 327, 294, 323, 506, 307, 429 भादवि,25 आर्म्स एक्ट, 4,5,6,9,10 म. प्र गौ वंश अधिनियम,14/15 रा.सु.का, 34(2) आबकारी अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पंवासा उपनिरीक्षक रविंद्र कटारे, सउनी सुरेश शर्मा,सउनी रोहित कुमार, प्र आर विनोद राठौर, प्र आर नीरज पटेल, आरक्षक श्याम (थाना जीवाजीगंज) की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

More Stories
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए