बैतूल(विनोद पातरिया): बैतूल जिले के भैंसदेही पुलिस ने अवैध शराब ले जाते एक ट्रक को पकड़ा है। वहीं उसमे रखी 107 पेटी अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। वहीं ट्रक का ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग निकला।
शराब माफिया के द्वारा शराब को ठिकाने लगाने के लिए अलग अलग तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा जो ट्रक पकड़ा गया उसमें सब्जी रखने वाली कैरेट ऊपर से रखी हुई थी और उस कैरेट के नीचे शराब की पेटी दबा दी गई थी ताकि पुलिस को भनक ना लगे कि इस ट्रक में शराब जा रही है। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाखों रुपए की शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।
बैतूल जिले के भैंसदेही थाने की एस.आई प्रीति पाटील ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अवैध शराब से भरा ट्रक बैतूल की तरफ से भैंसदेही आ रहा है। जिसकी सूचना पर वे एसआई प्रीति पाटिल और स्टाफ को लेकर बरहापुर रोड शिव मंदिर के पास पहुंचे। जहां ट्रक को रोका गया। ऐसे में ड्राइवर ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सका तो चालक ट्रक से कूद कर भाग निकला।
ट्रक चेक करने पर उसमें से देशी विदेशी शराब की अवैध 107 पेटियां बरामद की गई। जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। परिवहन में इस्तेमाल ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये है। इस तरह कुल 20 लाख रुपये कीमती शराब और ट्रक जब्त किया गया हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी थाना इंचार्ज एसआई प्रीति पाटिल, एएसआई अजय भाट, अवधेश वर्मा, छोटेलाल, नारायण जाट, सुनील उड़के, मनोज इवने की भूमिका रही।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित