November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिव्यांगों ने निकाली अनूठी तिपहिया वाहनों की रैली

इंदौर: लोकसभा निर्वाचन 2024 में इंदौर जिले को मतदान में भी अव्वल बनाने के लिए शहर के दिव्यांगजन भी मतदान करने के प्रति जागरूकता फैला रहे है। इसके लिए आज बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने तिपहिया वाहनों (रेट्रोफिटिंग स्कूटी) के साथ एक आकर्षक रैली निकालते हुये मतदान का संदेश दिया। इनमें सभी आयु वर्ग के दिव्यांगजन शामिल हुए।

स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं इंदौर शहर के स्वीप गतिविधियों के प्रभारी दिव्यांक सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाई। नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर यशवंत क्लब पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल सभी प्रतिभागी मतदान के प्रति स्वयं भी काफी उत्साहित थे। उन्होंने मतदान से जुडे़ संदेशों की तख्तियों को प्रदर्शित करते हुये पूरे उत्साह और जोश के साथ शहर के सभी नागरिकों से मतदान दिवस 13 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का प्रभावी संदेश दिया। दिव्यांक सिंह ने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका उत्साह बढाया।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचित्रा तिर्की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share to...