मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर बड़ा एक्शन लिया है। यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशकों के धन की धोखाधड़ी से संबंधित है।
प्रवर्तन निदेशालय ने आज गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की पुणे में एक बंगला और इक्विटी शेयरों सहित 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
ईडी ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपुसूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।
पोस्ट में जानकारी दी गई कि जब्त की गई संपत्ति में जुहू में स्तिथ एक बंगला शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला भी शामिल है। इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ इक्विटी शेयर भी ईडी ने जब्त किए हैं।
ईडी ये यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में लिया है। ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज सहित अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी। यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ भोली-भाली जनता से बिटकॉइन के रूप में बड़ी मात्रा में धनराशि (2017 में 6,600 करोड़ रुपये) एकत्र की थी।
ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से प्राप्त बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं। इसमें दावा किया गया कि कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त हुए। ईडी ने कहा कि कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं जिनकी कीमत वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक है।

More Stories
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बैठक संपन्न
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर