बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के शाहपुर रेंज अंतर्गत ग्राम बम्भाडा में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दे दी है। देर रात तेंदुए ने खेत मे बंधे बछड़े और गाय को अपना शिकार बनाया है। सुबह पशु मालिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुची और निरीक्षण कर पिंजरे लगाए है।
बुरहानपुर जिले का जंगल कट जाने और बढ़ती गर्मी के चलते जंगलों के पानी के स्त्रोत सुख चुके हैं। जिसके चलते अब जंगली जानवर गांवों और शहरों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। ऐसे में जंगल से लगे गांवों में जंगली जानवरों की दस्तक अधिक देखी जा रही है। इसी तारतम्य में एक बार फिर तेंदुए की मूवमेंट ग्राम बम्भाडा में देखी गई है।
दरअसल देर रात खेत मालिक अपने पशुओं को खेत मे बांध कर घर चला गया। जब सुबह खेत पहुँचा तो पाया कि खेत में बंधी हुई गाय और बछड़ा दोनों मृत अवस्था मे पड़े हुए है, और किसी जंगली जानवर ने इनका शिकार किया हैं। यह सूचना पशु मालिक ने सरपंच को व सरपंच ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद शाहपुर रेंजर संजय मालवीय टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जांच के पश्चात खेत में तेंदुए के पग मार्ग पाए गए हैं। जिसके आधार पर तेंदुए की आशंका जताते हुए गांव के आसपास पिंजरे लगाए है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है। वही ग्रामीणों से अपील की है कि रात में अकेले बाहर ना जाये।

More Stories
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बैठक संपन्न
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर