मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री और मौजूदा बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि संजीव बालियान के काफिले में हमला, प्रचार के दौरान प्रचार वाहन की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। पथराव में करीब 15 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। यह घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के मढकरीमपुर में हुई है।
पथराव की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। एसपी के अनुसार गांव में फिलहाल फोर्स तैनात की गई है। वही डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि यह सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है।
दरअसल शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान काफिले के साथ शाहपुर, सिखेड़ा, फहीमपुर खुर्द, मोजड़ी, जसोल, सिकंदरपुर, कडली, चांदसमद, चंद्रपुरी, पिपलहेडा, टिटोडा में बैठक करने के बाद रात करीब 8.30 बजे मढकरीमपुर में राकेश प्रधान के यहां बैठक में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करना शुरू किया था, तभी पीछे खड़े कुछ युवकों ने विरोध करते हुए हमला कर कर दिया। आरोप है कि इसी बीच लोगों ने घरों की छतों से पथराव कर दिया। प्रत्याशी समर्थक भी भड़क गए और मारपीट शुरू हो गई। पथराव में काफिले की करीब 15 से अधिक गाड़ियों के शीशे टूट गए। पथराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। मारपीट में नितिन सोम, छोटू सोम, अभिषेक, भीम सिंह चौहान आदि घायल हुए हैं। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
वही भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान का कहना है कि मढकरीमपुर में साजिशन हमला किया गया है। उन्होंने इस मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी अवगत कराया दिया है।

More Stories
Rakesh Agarwal IAS Murder: गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने की थी कोशिश, प्लेसमेंट एजेंसी के वेरिफिकेशन पर उठे सवाल
Dewas Police Action: बागली में टावर पर चढ़े युवक को उतारने की कोशिश जारी, कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
Amit Shah Bhopal Visit Traffic Advisory: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते शहर में रूट डायवर्ट, जानें ट्रैफिक प्लान