नईदिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज अपनी दूसरी सूची जारी कर दी हैं। दूसरी सूची में कांग्रेस ने कुल 43 उम्मीदवारो के नाम की घोषणा की हैं जिसमे मप्र के 10 उम्मीदवार के नाम घोषित किये हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस सहित सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी महीने कुछ दिनों में आचार संहिता लगने वाली हैं। इससे पहले दोनो ही प्रमुख दलों द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही हैं। कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 43 उम्मीदवारो में कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी,10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
इस लिस्ट में कांग्रेस ने मप्र के छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है तो बीजेपी के सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा इस लिस्ट में जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
कांग्रेस ने मप्र की 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह है मध्य प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवारो की सूची:
छिंदवाड़ा- नकुलनाथ
भिंड- फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़- पंकज अहिरवार
सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी- कमलेश्वर पटेल
मंडला – ओंकार सिंह मरकाम
देवास – राजेंद्र मालवीय
धार – राधेश्याम मुवेल
खरगोन – पोरलाल खरते
बैतूल – रामू टेकाम

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा